Uttar Pradesh : हापुड़ में नाली सफाई के विवाद में हिंसा, दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Hapur News : हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के करनपुर जट्ट गांव में नाली की सफाई को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कुल तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस के अनुसार सोहन पाल पुत्र हुकम सिंह और अंकुर पुत्र सोनपाल अपने घर के पास खड़े थे, तभी हरीश पुत्र ब्रह्मप्रकाश के साथ नाली की सफाई को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। सभी घायलों को तत्काल धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। घायलों का उपचार कराया जा चुका है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img