Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बाथरूम से निकली महिला पर चाकू से हमला, विरोध करने पर बेटे को नहीं बख्शा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बाथरूम से निकली महिला पर चाकू से हमला, विरोध करने पर बेटे को नहीं बख्शा
थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाथरूम से निकली एक महिला पर व्यक्ति ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाथरूम से निकली एक महिला पर व्यक्ति ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी ने महिला के बेटे के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार के साथ सर्फाबाद गांव में रहता है। 5 जनवरी की सुबह उसकी पत्नी बाथरूम गई थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाला आलोक शराब के नशे में वहां आया। पीड़ित के मुताबिक जब उसकी पत्नी बाहर आई तो आलोक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली-गलौज सुनकर उसका बेटा करण भी मौके पर पहुंच गया। उसने विरोध किया तो आलोक ने चाकू निकालकर पत्नी पर वार कर दिया। पीड़ित के मुताबिक शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंच गया। आलोक ने उसके बेटे के साथ भी मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक शोर शराबा-सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पीड़ित और उसके परिजनों को आरोपों से बचाया। उन्होंने बताया कि घटना में घायल उसकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हमला करने की वजह से सामने नहीं आई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें