Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

तीनों प्राधिकरण के पांच अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।

अमर सैनी
नोएडा।उत्तर प्रदेश में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने तबादले के बाद ज्वाइन न करने पर नोएडा प्राधिकरण के एक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो, यमुना प्राधिकरण के एक और यूपीएसआईडीए के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा (जन स्वास्थ्य एवं नोएडा यातायात नियंत्रण), ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधक आरए गौतम और गुरविंदर सिंह, यमुना प्राधिकरण में डीजीएम राजेंद्र भाटी और यूपीएसआईडीए के प्रबंधक केएन श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। इनके तबादले को दो साल से अधिक हो गए हैं, इसके बावजूद इन सभी ने न तो दूसरी जगह ज्वाइन किया है और न ही कार्यभार संभाला है।

शासन द्वारा तबादला आदेश न मानने पर पहले भी नोएडा व ग्रेटर नोएडा तथा यमुना विकास प्राधिकरण में तैनात अधिकारियों को सस्पेंड किया था। वहीं नोएडा प्राधिकरण में तैनात 3 अधिकारियों के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए थे। शासन के इस एक्शन के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण व अन्य प्रशासनिक विभागों में हड़कंप मच गया है।

यीडा के उप महाप्रबंधक पर भी हुआ था एक्शन
उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनहित में शासन ने 30 जून 2023 को यीडा के उप महाप्रबंधक (सिविल) राजेंद्र भाटी को तबादला यूपीसीडा में करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। ऐसा करके उन्होंने शासकीय आदेशों की अवहेलना की है। इसी कारण उत्तर प्रदेश सरकारी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत राजेंद्र भाटी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *