Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बड़ी कार्रवाई, बिजली के तार चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा पुलिस और स्वाट टीम ने बिजली के तार चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किए गए तार, हथियार और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार, साहिल, फरदीन और जितेंद्र के रूप में हुई है। इनके पास से 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक नाजायज चाकू, लगभग 70 किलोग्राम एलटी लाइन के चोरी किए गए तार, एक तार काटने का कटर और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

चोरी की घटनाओं का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बड़ौदा हिन्दुवान और परतापुर, पिलखुवा के जंगल क्षेत्रों में बिजली के खंभों से एलटी लाइन के तार काटकर चोरी की थी। चोरी किए गए तारों का कुछ हिस्सा उन्होंने गाजियाबाद के लालकुआं में अब्दुल नामक कबाड़ी को बेचा था।

पुलिस ने की कार्रवाई

अब पिलखुवा थाना क्षेत्र में इन आरोपियों के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल के खिलाफ छह तथा अन्य तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार-चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हापुड़ पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें