सोसाइटी में लिफ्ट बंद होने से रहवासी परेशान

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में दो दिनों से एक लिफ्ट न चलने के कारण लोग परेशान है। सोसाइटी के एक टावर की लिफ्ट गुरुवार से बंद पड़ी हुई है। इससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि प्रबंधन द्वारा लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। करीब 168 परिवार प्रभावित

सोसाइटी के एल टावर के रहवासी राहुल ने बताया कि उनके टावर में गुरुवार से एक लिफ्ट बंद पड़ी हुई है। टावर में 21 फ्लोर है, जिनमें करीब 168 परिवार रहते हैं। लोग एक लिफ्ट से ऊपर और नीचे आते जाते हैं। इससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय लिफ्ट का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। सुबह के समय बच्चे और लोग अपने ऑफिस और स्कूल के लिए निकलते हैं। एक लिफ्ट चलने के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। इससे स्कूल और ऑफिस जाने में देरी हो जाती हैं। ऐसे में रहवासियों ने समय से पहले अपने घर से निकलना शुरू कर दिया है। ताकि उन्हें लिफ्ट के कारण देरी न हो। वहीं, कई बीमार लोगों को भी लिफ्ट के इंतजार में लॉबी में खड़ा होना पड़ता है। प्रबंधन से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। शुक्रवार को भी लिफ्ट को ठीक नहीं किया गया है। वहीं, दो दिन पहले सी टावर की भी लिफ्ट बंद हो गई थी।

रख-रखाब एजेंसी का बकाया होने का आरोप

सोसाइटी के रहवासियों का आरोप है कि लिफ्ट एजेंसी का मेंटेनेंस प्रबंधन पर लाखों रुपए का बकाया है। इसका भुगतान मेंटेनेंस प्रबंध नहीं कर रहा है। इसकी वजह से लिफ्ट एजेंसी द्वारा रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतान पड़ रहा है। रोजाना सोसाइटी में लिफ्ट से संबंधित घटनाएं होती है। किसी न किसी टावर में दो से तीन दिन तक एक लिफ्ट बंद पड़ी रहती है। कई बार शिकायत करने पर वह ठीक होती है। वहीं, हर दूसरे दिन लिफ्ट के फ्री का होने की घटना होती है। इससे निवासी लिफ्ट का इस्तेमाल करने में भी डरते हैं।

बेसमेंट में कार्य न होने से परेशानी

सोसाइटी के एल टावर में रहने वाले लोगों का आरोप है कि बेसमेंट का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसके कारण लोगों को परेशानी होती है। लिफ्ट के बाहर प्लास्टर तक नहीं किया गया है। साथ ही लॉबी के फर्श पर सीमेंट पड़ा हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। लिफ्ट के बाहर बटन भी नहीं लगे हुए हैं। लगातार प्रबंधन से बेसमेंट का कार्य पूरा करने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img