उत्तर प्रदेश, नोएडा:सेक्टर में पेयजल और सीवर की समस्या के समाधन की मांग

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-56 स्थित सामुदायिक केंद्र में शनिवार को आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण के जल विभाग के साथ बैठक की। लोगों ने बैठक में अधिकारियों को पेयजल, सीवर आदि की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। सेक्टर निवासी विक्रम चतुर्वेदी, डीके गुप्ता और गुलकेश कुमार ने बताया कि सेक्टर में आपूर्ति होने वाले पेयजल में बदबू आती है। इसमें अक्सर कीड़े भी आते रहते हैं। साथ ही इसका टीडीएस 1500 से भी अधिक है। उसमें गंगाजल का पानी बहुत ही कम मिलाया जाता है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि पानी का प्रेशर भी काफी कम है। इससे तीसरी और चौथी मंजिल में रखी टंकी में पानी पहुंच नहीं पा रहा।

वहीं, सीवर लाइनों की नियमित सफाई न होने की वजह से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। वहीं, प्राधिकरण के जल विभाग के वरिष्ठ जेई विपिन कुमार ने बताया कि सेक्टर की पानी और सीवर की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img