Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री ने पूर्व सैनिकों को अखनूर में दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: -सेना ने भव्यता - कृतज्ञता के साथ मंगलवार को मनाया 'वेटरन दिवस'
नई दिल्ली: -सेना ने भव्यता - कृतज्ञता के साथ मंगलवार को मनाया 'वेटरन दिवस'

नई दिल्ली, 14 जनवरी: पूर्व सैनिकों के सम्मान में मंगलवार को देशभर में ‘वेटरन दिवस’ मनाया गया। यह, सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है।

इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के अखनूर में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों के योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला और उनकी स्थायी विरासत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अखनूर हेरिटेज म्यूजियम का उद्घाटन करने के बाद 30 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। साथ ही विकलांग पूर्व सैनिकों को मोटराइज्ड स्कूटर और व्हीलचेयर वितरित की। उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

वेटरन दिवस के अवसर पर सेना ने अखनूर के अलावा नई दिल्ली, बरेली, जयपुर और बैंगडूबी में तो नौसेना और वायु सेना ने बेंगलुरु, नागपुर, मुंबई और विशाखापत्तनम सहित अन्य सैन्य स्टेशनों पर समारोहों का आयोजन किया। यह समारोह देश के पूर्व सैनिकों के प्रति अटूट सम्मान और कृतज्ञता की मार्मिक याद दिलाता है। यह उनके बलिदानों का सम्मान करने और समाज में उनके निरंतर योगदान को स्वीकार करने के लिए समर्पित दिन है।

Read More: Noida Fire: नोएडा की प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें