Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर सीमा हैदर का आया बयान, बोलीं- हमेशा की तरह इंडिया जीतेगी

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर सीमा हैदर का आया बयान, बोलीं- हमेशा की तरह इंडिया जीतेगी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सबसे बड़े मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का बयान चर्चा में है। सीमा ने भारत की जीत के लिए प्रार्थना की और भरोसा जताया कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। सीमा हैदर ने अपन एक वीडियो जारी कर ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के साथ सभी को अभिवादन किया और कहा, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन खेलें और हमेशा की तरह इस बार भी भारत ही जीते।

उन्होंने यह भी बताया कि आज उनके पति का जन्मदिन है और इस खास मौके पर वह भारत की जीत की कामना कर रही हैं। सीमा ने सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों से अपील की कि वे पूरे जोश और उमंग के साथ यह मैच देखें। उन्होंने कहा, हम भी मैच देखेंगे और भगवान से दुआ करेंगे कि टीम इंडिया इस बार भी पाकिस्तान को हराकर विजय हासिल करे। लव यू ऑल, सीमा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और भारतीय फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सीमा हैदर का यह बयान भारतीय फैंस के जोश को और बढ़ाने वाला साबित हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम उनकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें