उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण की अर्जित भूमि पर मिट्टी भराव कर किया अवैध अतिक्रमण

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की अर्जित भूमि पर मिट्टी से भराव कराकर अवैध अतिक्रमण करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। प्राधिकरण द्वारा बनवाई गई नाली को भी नुकसान हुआ है। लेखपाल ने गांव के चार लोगों के खिलाफ सेक्टर 113 थाने में मामला दर्ज कराया है। उधर, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार सख्ती बरत रहे हैं। कब्जामुक्त कराने के अलावा मुकदमे दर्ज कराने की कार्रवाई कराई जा रही है।

नोएडा प्राधिकरण की गांव व सेक्टरों में सरकारी जमीन है। सलारपुर गांव के खसरा संख्या 121 व 122 भी प्राधिकरण की अर्जित भूमि है। इस पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। गांव के कुछ लोग खसरे की जमीन पर नजर लगाए हुए हैं। वहां पर मिट्टी से भराव करा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कई बार मिट्टी डलवाई जा चुकी है। इससे प्राधिकरण की ओर से बनवाई गई नालियों को भी नुकसान हुआ है। प्राधिकरण वर्क सर्किल छह के अधिकारियों की ओर से जांच कराई गई तो पता चला कि गांव के चाहत भाटी, श्रद्धा भाटी, विजयपाल भाटी व राजे काम करा कर रहे हैं। वर्क सर्किल छह के वरिष्ठ प्रबंधक ने तहसील को मामले से अवगत कराया था। लेखपाल की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। थाना प्रभारी सेक्टर 113 कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img