दिल्ली

Delhi Crime: दिल्ली में रोड रेज में महिला की हत्या, पति के साथ बाइक पर जा रही थी महिला

दिल्ली में रोड रेज में महिला की हत्या, पति के साथ बाइक पर जा रही थी महिला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके के फ्लाईओवर के पास पति के साथ बाइक से जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ की गई. इस दौरान महिला ने विरोध किया तो मोटरसाइकील सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी. इस घटना में महिला की मौत हो गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को जांच की जा रहा है. मृतक महिला की पहचान बुराड़ी निवास सिमरन कौर के रूप में हुई है. दरअसल, बताया जा रहा है कि महिला दोपहर 3:15 बजे बुराड़ी से दुर्गापुरी अपने पति के साथ जा रही थी. जब वह गोकलपुरी फ्लाईओवर के पास से गुजर रही थी, तभी मोटर साइकिल सवार लड़कों ने उसके साथ बदतमीजी की, जिसका विरोध करने पर लड़कों ने उसको गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. इसके बाद पति महिला को जीटीबी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सूचना मिलते ही गोकुलपुरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. क्राइम और फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है. पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बता दें, दिनदहाड़े हुई इस हत्या से दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरीके से दिनदहाड़े सड़क पर एक महिला की छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या की जाती है. इससे साफ है कि बदमाशों के अंदर पुलिस का खौफ नहीं है. बदमाश कहीं भी किसी भी वक्त वारदातों को अंजाम देने से नहीं डरते हैं. फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players