मुठभेड़ में गोली लगने से कैब लुटेरे घायल

अमर सैनी

नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस और कार सवार लुटेरों के बीच मंगलवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों ने रविवार की रात चालक के साथ मारपीट कर उसकी कैब, मोबाइल और पर्स लूटा था। पुलिस ने लुटेरों के पास से कैब बरामद कर ली है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रविवार की रात तीन बदमाशों ने नोएडा से ग्रेटर नोएडा के लिए एक कैब बुक की। इसके बाद लुटेरों ने खोदना खुर्द गांव के समीप पहुंचकर कैब चालक अमरदीप के साथ मारपीट की। बदमाश पीड़ित से उसकी कैब, मोबाइल और पर्स लूटकर भाग गए। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी।पुलिस मंगलवार की सुबह देवला कट पर चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को सामने से एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने पक्षी विहार देवला की और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार सवार व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। उनकी पहचान अश्विनी उर्फ चीकू, प्रिंस और शशांक निवासी नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे और लूटी गई कैब बरामद की। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img