Delhi Rain: दिल्ली में भारी बारिश का कहर, गाजीपुर में मां-बेटे की नाले में डूबकर मौत

दिल्ली में भारी बारिश का कहर, गाजीपुर में मां-बेटे की नाले में डूबकर मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी के गाजीपुर इलाके में नाले में बुधवार को डूबकर मां बेटे की मौत हो गई. हादसे के वक्त मां अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ बाजार जा रही थी. जलभराव की वजह से नाले का पता नहीं चला और दोनों नाले में जमा पानी में डूब गए. घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव को बरामद किया गया. वहीं हादसे को लेकर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि महज आधा किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचने में पुलिस को 1 घंटे से भी ज्यादा समय लग गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया.

मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय तनुजा के रूप में हुई है, जबकि उसके बेटे की पहचान प्रियांशु के रूप में की गई है. तनुजा अपने पति गोविंद के साथ दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में रहती थी. गोविंद प्राइवेट जॉब करता है. उसने बताया कि बुधवार शाम तनुजा बुध बाजार में खरीदारी करने गई थी. निर्माणाधीन नाले का पता न चलने से दोनों नाले में डूब गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए. बार-बार फोन करने के बावजूद पुलिस को वहां पहुंचने में एक घंटे का वक्त लगा.इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें तनुजा और उसका मृत अवस्था में मिले. गोविंद का आरोप है की उनकी पत्नी और बेटे की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img