सीमा हैदर सचिन समेत तीन को पाकितानी गुलाम ने भेजा कुल 11 करोड़ का नोटिस, अब वकील ने दिया ये जवाब

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। पब्जी गेम खेलते हुए प्यार होने के बाद नेपाल के रास्ते भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील हरियाणा के पानीपत के मोमिन मलिक ने सीमा हैदर के मुंह बोला भाई और उनके वकील डॉ. एपी सिंह को पांच करोड़, सीमा हैदर और उसके भारतीय पति सचिन मीणा को 3-3 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। मलिक ने नोटिस भेजकर कहा है कि तीनों एक महीने के अंदर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे और जुर्माना जमा करवाए नहीं तो तीनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये सभी मिलाकर कुल 11 करोड़ के नोटिस है।

गुलाम के वकील मोमिन मलिक के नोटिस में पूछा गया कि कैसे नाबालिग बच्चों का धर्म बदला गया। जबकि कानूनन धर्म बदलना है तो उसकी जानकारी देनी होती है। बच्चों के बाप की सलाह इसमें बेहद अहमियत रखती है। साथ ही नोटिस में यह भी पूछा गया कि प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया गया। सीमा हैदर के साथ उनके मुंहबोले भाई और उनके वकील एपी सिंह को पांच करोड़ रुपये का अवमानना नोटिस भेजा है। सीमा और गुलाम हैदर के चारों बच्चों का गलत तरह से धर्म रूपांतरण कराया गया है। एक महीने के अंदर या तो माफी मांगे नहीं तो पांच करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा सीमा के भारतीय पति सचिन मीणा को तीन करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस में में बताया गया है कि सीमा हैदर को सचिन ने अपनी बातों में फंसाकर भारत बुलाया है। साथ ही सीमा हैदर ने अपने पति गुलाब हैदर को तलाक दिए बिना सचिन से शादी की है। ये वैलिड नहीं है। इसलिए सीमा हैदर को तीन करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में वरिष्ठ वकील रुद्र विक्रम सिंह ने एनबीटी हो बताया कि सीमा हैदर के भारतीय पति सहित उनके वकील एपी सिंह को पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के भेजे गए 11 करोड़ के नोटिस का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा, ‘जिनके खिलाफ नोटिस भेजा गया है वो जवाब देंगे या नोटिस की शर्तों के अनुसार माफी मांग लेंगे तो मामला यही खत्म हो जाएगा। नहीं तो नोटिस के तय समय में जवाब नहीं देते है तो नोटिस भेजने वाला तय समय के बाद कोर्ट में डिफेमेशन का मुकदमा दायर कर सकता है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img