Ankita Lokhande, ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस, ने चलती ट्रेन से गिरने के भयानक हादसे का खुलासा किया

अंकिता लोखंडे टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. अंकिता इस बार बिग बॉस 17 में नजर आई थीं. शो के बाद से ही एक्ट्रेस खूब चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं अब जल्द ही अंकिता की फिल्म वीर सावरकर भी रिलीज होने वाली है. इस बीच अंकिता एक पॉडकास्ट में पहुंची हैं. जहां उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक को लेकर खुलकर बात की है.

अंकिता को पसंद मुंबई की बारिश 
अंकिता लोखंडे मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. वो अपना एक्टिंग करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हुई थीं. माशेब्ल इंडिया पॉडकास्ट में अंकिता ने मुंबई की बारिश को लेकर अपना प्यार जाहिर किया है.

अंकिता ने इस दौरान बताया कि उन्हें मुंबई की बारिश काफी पसंद है. जब भी मुंबई में बारिश होती है वो इसे खूब एंजॉय भी करती हैं. अंकिता ने आगे कहा कि पता नहीं कैसे लोगों को बरसात का मौसम पसंद नहीं होता. बारिश बहुत खूबसूरत होती और सभी को इसकी सुंदरता की तारीफ करनी चाहिए.

ट्रेन में बैठने से डरती हैं अंकिता लोखंडे
आगे अंकिता से पॉडकास्ट में पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी मुंबई की लोकल ट्रेन या बस में सफर किया है. इसके जवाब में अंकिता ने बताया कि उन्हें ट्रेन से बहुत डर लगता है. इसके साथ ही उन्होंने अपने इस डर की वजह का भी खुलासा किया है.

अंकिता ने बताया ट्रेन में हुआ उनका भयानक हादसा
अंकिता ने कहा कि- मुझे ट्रेन से बहुत डर लगता है क्योंकि एक बार में लोकल ट्रेन से नीचे गिर गई थी. मैं चर्चगेट में थी और मेरी फ्रेंड एक धीमी चलने वाली ट्रेन में बैठी थी और मैं तेज चलने वाली ट्रेन में थी. उसमें मुझे मेरी ट्रेन से उतरने के लिए और मैंने बिना कुछ सोचे समझे ट्रेन से कूद गई. बस पता नहीं कैसे में उस वक्त जिंदा बच गई . वो मेरा पहला और आखिरी ट्रेन एक्सपीरियंस था. अंकिता ने कहा कि बस इसी वजह से मुझे ट्रेन से डर लगने लगा और मैंने उसके बाद कभी ट्रेन में सफर नहीं किया. एक्ट्रेस ने बताया उन्हें वैसे भी बचपन से ही ट्रेन से काफी खौफ है.

इस फिल्म में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अंकिता लोखंडे रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर फिल्म में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर भी बस रिलीज ही होने वाला है.

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img