Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने गांव खड़क मंगोली में आग की घटना के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

 

पंचकूला अप्रैल 26(कोमल रमोला ): गांव खड़क मंगोली में आज आग लगने की वजह से लगभग 10 झुग्गियों जल कर खाक हो गई। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। शॉर्ट सर्किट की वजह से झुग्गियों में रखे लगभग सात-आठ सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ जिससे आग फैल गई। दमकल की पांच गाड़ियां ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और एक बड़ी घटना होने से टल गई।

श्री गुप्ता ने मौके पर उपस्थित एसडीएम पंचकूला श्री गौरव चौहान को निर्देश दिए की जब तक आग की घटना में प्रभावित परिवारों का पुनर्वास नहीं हो जाता तब तक उनके तीनों समय के खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाए। यह सुनिश्चित किया जाये की उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। श्री गुप्ता ने घटना की जांच के लिये एक कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिये। यह कमिटे आग लगने के कारणों के साथ- साथ घटना में हुए नुकसान का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी, पंचकूला को पीड़ित परिवारों के पुनर्वास करने में सहायता करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग, पार्षद सोनू बिडला,सुदेश बिड़ला, पार्षद नरेंद्र लोबाना भी उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *