सौंद द्वारा खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित दो दिवसीय इंकलाब मेले का उद्घाटन

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग,पंजाब

सौंद द्वारा खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित दो दिवसीय इंकलाब मेले का उद्घाटन

इंकलाब मेला पंजाब की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारी नायकों की विचारधारा से अवगत कराने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगा: तरुनप्रीत सिंह सौंद

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़/खटकड़ कलां, (बंगा) 28 सितंबर: पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित दो दिवसीय इंकलाब मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व का गौरव हैं और पंजाब सरकार उनकी सोच का अनुसरण करते हुए उनके सपनों का देश बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

समूचे देशवासियों को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरा पंजाब इस महान शहीद को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विशेष पहल के तहत राज्य में फिर से मेलों का आयोजन शुरू किया गया है और इसी कड़ी में खटकड़ कलां में दो दिवसीय ‘इंकलाब मेला’ शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित किया गया है। यह ‘इंकलाब मेला’ पंजाब की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारी नायकों की विचारधारा से अवगत कराने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी खटकड़ कलां में शपथ ली थी और आज राज्य के सरकारी कार्यालयों में आजादी के असली नायकों की तस्वीरें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली एयरपोर्ट का नाम भी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा है।

इससे पहले उन्होंने शहीद भगत सिंह के पिता किशन सिंह की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीद की प्रतिमा को नमन किया।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने इंकलाब मेले की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक संतोष कटारिया और डॉ. सुखविंदर सुख्खी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गौरतलब है कि दो दिनों तक चलने वाले इस इंकलाब मेले के दौरान शानदार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रसिद्ध गायक और कलाकारों के अलावा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेले के दौरान शहीद भगत सिंह से संबंधित नाटकों का मंचन, विभिन्न प्रदर्शनियों और स्टॉलों का आयोजन किया गया है। खाने-पीने के स्टॉलों के अलावा बच्चों के लिए झूले विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सौंद ने मेले की बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद भगत सिंह के पारिवारिक सदस्यों और पंजाब के पैरा ओलंपियनों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन और सांस्कृतिक मामले एवं सूचना और लोक संपर्क विभाग के सचिव मालविंदर सिंह जग्गी, डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान, एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img