Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सफदरजंग अस्पताल ने पहली बार मनाया विश्व हीमोफीलिया दिवस 

-अस्पताल ऑन डिमांड थेरेपी, के रूप में प्रदान करता है निशुल्क फैक्टर कंसंट्रेट
-अस्पताल ऑन डिमांड थेरेपी, के रूप में प्रदान करता है निशुल्क फैक्टर कंसंट्रेट

नई दिल्ली, 15 मई: सफदरजंग अस्पताल के हेमेटोलॉजी विभाग ने सोसाइटी फॉर हीमोफिलिया केयर ऑफ इंडिया के सहयोग से बुधवार को विश्व हीमोफिलिया दिवस मनाया। साथ ही लोगों को हीमोफीलिया रोग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ वंदना तलवार, हेमेटोलॉजी के एचओडी डॉ. जेएम खुंगर और सलाहकार डॉ. सुमिता चौधरी के साथ हीमोफीलिया से पीड़ित 70 मरीज, उनके परिजन, डॉक्टर और कर्मचारी सहित लगभग 120 लोग मौजूद रहे।

डॉ वंदना तलवार ने कहा, सफदरजंग केंद्र सरकार का एकमात्र अस्पताल है जहां हेमेटोलॉजी विभाग है। एसजेएच में हेमेटोलॉजी विभाग कई वर्षों से हीमोफीलिया के रोगियों का इलाज कर रहा है। इस वर्ष अस्पताल में पहली बार विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया गया जिसकी थीम सभी के लिए समान पहुंच, थी। अस्पताल केंद्र सरकार के फंड के माध्यम से ऑन डिमांड थेरेपी, के रूप में फैक्टर कंसंट्रेट निःशुल्क प्रदान करता है। अस्पताल सीजीएचएस और ईएसआई लाभार्थियों को भी सेवाएं प्रदान करता है जो नियमित फैक्टर प्रोफिलैक्सिस पर भी हैं। सफदरजंग अस्पताल में हीमोफीलिया के मरीजों के लिए विकलांगता प्रमाणपत्र भी जारी किया जाता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *