Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Mock Drill: दिल्ली के कृष्णा नगर में जंगी सायरन और मॉक ड्रिल का आयोजन, युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

Mock Drill: दिल्ली के कृष्णा नगर में जंगी सायरन और मॉक ड्रिल का आयोजन, युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर मार्किट में मंगलवार को युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जंगी सायरन का परीक्षण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को हवाई हमले जैसी संभावित स्थितियों के प्रति सतर्क करना और उनसे निपटने के लिए प्रशिक्षित करना था। भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव को देखते हुए इस तरह के अभ्यासों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी के तहत यह मॉक ड्रिल कराई गई, जिसमें दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग, कैट्स एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने हिस्सा लिया।

ड्रिल के दौरान क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति का अभ्यास किया गया और अहम संस्थानों को छिपाने यानी कैमोफ्लाज करने की तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया। नागरिकों को सिखाया गया कि हवाई हमले या युद्ध जैसी स्थिति में किस प्रकार सुरक्षित स्थानों तक पहुँचना है और खुद को तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखना है। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में अफवाहों से कैसे बचें और केवल आधिकारिक व सरकारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें। कृष्णा नगर मार्केट के आसपास रहने वाले लोग शुरुआत में सायरन और हलचल से घबरा गए, लेकिन जल्द ही पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद वे शांत हो गए और अभ्यास में सहयोग दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल से न केवल नागरिकों की तैयारियों की जांच की जाती है, बल्कि प्रशासन को यह भी पता चलता है कि किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। यह अभ्यास भविष्य में किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें