सफदरजंग अस्पताल , नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल में डेक्सा स्कैन की सुविधा शुरू

सफदरजंग अस्पताल , नई दिल्ली, 4 दिसम्बर: वृद्धावस्था व अन्य कारणों से अस्थि रोगों से पीड़ित लोगों की सुविधा के लिए सफदरजंग अस्पताल में अत्याधुनिक डेक्सा स्कैनर लगाया गया है जिसका उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप बंसल ने बुधवार को किया।

इस अवसर पर डॉ बंसल ने कहा कि डेक्सा स्कैन या डुअल-एनर्जी एक्स-रे एब्जॉर्पियोमेट्री स्कैन हड्डियों की मजबूती या घनत्व को मापने के लिए किया जाने वाला एक इमेजिंग टेस्ट है। यह रेडिएशन की कम खुराक वाला एक्स-रे होता है, जिससे हड्डियों में मौजूद कैल्शियम और दूसरे खनिजों का पता चलता है। हड्डियों में ज्यादा खनिज होने का मतलब है कि वे मजबूत हैं और टूटने की संभावना कम है। यह टेस्ट हड्डियों से जुड़ी समस्याओं, जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, का पता लगाने में मदद करता है। साथ ही टेस्ट हड्डी टूटने का खतरा भी बताता है।

डॉ बंसल ने बताया कि यह मशीन फिसर्व, यूनाइटेड वे मुंबई और डॉक्टर्स फॉर यू ने सीएसआर पहल के तहत अस्पताल को प्रदान की है। इस दौरान डीएफवाई इंडिया के अध्यक्ष डॉ रजत जैन ने कहा, डेक्सा स्कैन के माध्यम से मरीज की हड्डियों में फ्रैक्चर के जोखिम का आकलन करने के साथ हड्डियों के घनत्व में बदलाव की निगरानी भी की जा सकती है। उद्घाटन समारोह में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ गीतिका खन्ना प्रिंसिपल, एएमएस डॉ कपिल सूरी, डॉ आर पी अरोड़ा, डॉ पी एस भाटिया और रेडियोलॉजी विभाग की डॉ कविता वाणी मौजूद रहे।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img