Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

कालका में नशा बेचने वाला एक भी व्यक्ति नहीं बचे-शक्ति रानी शर्मा

शक्ति रानी शर्मा
कालका में नशा बेचने वाला एक भी व्यक्ति नहीं बचे-शक्ति रानी शर्मा

कालका में नशा बेचने वाला एक भी व्यक्ति नहीं बचे-शक्ति रानी शर्मा

मूलभूत सुविधाओं की कमी न हो -कार्तिकेय शर्मा

समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें अधिकारी – कार्तिकेय शर्मा

रिपोर्ट: पार्वती रमोला
कालका, 27 अक्टूबर

कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा व राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने आज पिंजौर स्थित वन विभाग के सभागार में जिले के सभी अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिले और लंबित कार्यों को जल्दी ही पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा, एस डी एम पंचकूला गौरव चौहान,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह मौजूद थे।

कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कालका में ड्रग्स बेचने वाला एक भी व्यक्ति नहीं बचना चाहिए। उन्होंने पुलिस एसीपी जोगेंद्र शर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि टीम बनाकर नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ताकि ये लोग कालका में नशा फैला कर युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ ना कर सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के एमसी भी इस मामले में तालमेल करके पुलिस को सहयोग दें। कोई भी शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। कोई भी व्यक्ति कितना ही रसूखदार क्यों ना हो यदि वह ड्रग्स के मामले में शामिल पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
श्री कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हमें कालका को नशा से मुक्त करके युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है व यदि नशा बिकने की शिकायत मिलती है तो तुरंत रैड करने के निर्देश दिए ताकि नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो सके।

राज्यसभा सांसद ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि कालका के लोगो को पीने के पानी की कमी नहीं होनी चाहिए । जहां भी कोई समस्या नजर आए या पीने के पानी की कोई शिकायत मिलती है उसका तुरंत प्रभाव से अल्टरनेट व्यवस्था की जाए यदि कालका के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा है उसका संबंधित अधिकारी ही जिम्मेवार होगा । इसमें किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने ठेकेदारों को भी आगाह किया कि कालकावासियों को पीने का पानी बिना किसी देरी के तुरंत प्रभाव से उपलब्ध करवाये। , श्री शर्मा ने ठेकेदारों को भी विश्वास दिलाया उनकी पेमेंट टाइम पर दिलवाई जाएगी यदि वे जनता को समय पर सुविधा देंगे।

राज्यसभा सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारी को भी सचेत करते हुए कहा कि लोगों की बिजली की समस्याओं को समय रहते जल्दी ही उनका निदान करें किसी भी समस्या को यदि कोई अधिकारी समय पर पूरा नहीं करता है इसके लिए संबंधित अधिकारी ही जिम्मेदार होगा।राज्यसभा सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की घरों के ऊपर लटकी हुई तार को योजना और एस्टीमेट बनाकर उनको ऊपर उठाएं ताकि किसी तरह का जान मॉल की हानि ना हो सके। श्री शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बताया कि कालका की जनता की बिजली को लेकर काफी शिकायत लगातार मिल रही है

यदि किसी मामला कहीं पर पेंडिंग है या कोई चीज उनसे बात करने की है तो सीधे तौर पर उनसे बातचीत करें वह संबंधित अधिकारी को फोन करके उनसे काम को जल्द से जल्द करवाने का प्रयास करेंगे ताकि कालका के लोगो को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी कार्य को लंबित न करें। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को कालका और अनधिकृत कॉलोनीयों में स्ट्रीट लाइट्स के भी सर्वे करवाने के निर्देश दिए ताकि समय पर लोगों को रोशनी उपलब्ध करवाई जा सके। अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर उसकी प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाना चाहिए यदि किसी अधिकारी ने किसी शिकायत को लंबित रखा या उसे पर कार्रवाई नहीं की और मुझे इसकी सूचना मिली तो उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने उन्होंने अधिकारियों को उन्होंने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाना चाहिए। राजनेता और अधिकारी लोगों की सेवाओं के लिए ही है उनकी समस्याओं का समय पर निदान करना बेहद जरूरी है।

श्री शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अगली बैठक में कालका में जितने भी स्कूल है और कितनों की हालत अच्छी है कितने जर्जर हालत में है उसकी रिपोर्ट मुझे अगले हफ्ते जरूर प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि शिक्षा बच्चों का पहला हक है उनको अच्छी शिक्षा अच्छे संस्थान और सुविधा उपलब्ध करवाना भी सरकार का कर्तव्य है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, ट्रैफिक मैनेजर व्योम शर्मा, बीडीपीओ पिंजौर विनय प्रताप, अंकुर, तहसीलदार विवेक गोयल,बीजेपी के नेता संजीव कौशल, नगर परिषद के एमसी मनिंदर कौर, सुखविंदर, मंजू लता, विनोद,महेश शर्मा, नरेंद्र मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *