Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

नई दिल्ली: डीआरडीओ की एंटी शिप मिसाइल नौसेना के परीक्षण में भी पास

नई दिल्ली: -उड़ीसा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से लक्ष्य पर साधा गया निशाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल उड़ान परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और उद्योगों को बधाई दी है।

नई दिल्ली, 27 फरवरी। डीआरडीओ की पोत विनाशक मिसाइल (एनएएसएम-एसआर) भारतीय नौसेना के उड़ान परीक्षण में सफल साबित हुई है। इसका परीक्षण मंगलवार को उड़ीसा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया।

यह अपनी तरह की पहली मिसाइल है जिसे नौसेना के सीकिंग हेलीकॉप्टर से लॉन्च करके एक छोटे समुद्री जहाज को निशाना बनाया गया। परीक्षणों ने ना सिर्फ मिसाइल की मैन-इन-लूप विशेषता को साबित किया है। बल्कि इसकी अधिकतम सीमा पर सी-स्किमिंग मोड में लक्ष्य पर सीधा प्रहार करने की क्षमता का भी सफल प्रदर्शन हुआ है।

इस मिसाइल में टर्मिनल गाइडेंस के लिए स्वदेशी इमेजिंग इंफ्रा-रेड सीकर का इस्तेमाल किया गया है। इस मिशन के दौरान उच्च बैंडविड्थ वाले द्विपक्षीय डेटा लिंक सिस्टम का भी सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया जिससे पायलट को उड़ान के दौरान लक्ष्य को दोबारा चुनने के लिए मिसाइल के सीकर द्वारा लाइव इमेज भेजी जाती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल उड़ान परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और उद्योगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैन-इन-लूप सुविधाओं के लिए परीक्षण अद्वितीय है क्योंकि यह उड़ान के दौरान पुनः लक्ष्यीकरण की क्षमता प्रदान करता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें