Sanjay Singh: संजय सिंह बोले- AAP और अरविंद केजरीवाल के प्रति नफरत और घृणा से भरे हुए हैं पीएम मोदी

Sanjay Singh: संजय सिंह बोले- AAP और अरविंद केजरीवाल के प्रति नफरत और घृणा से भरे हुए हैं पीएम मोदी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि वह ‘नफरत’ की लाइलाज बीमारी का शिकार हो चुके हैं। संजय सिंह का आरोप है कि नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के प्रति नफरत और घृणा से भरे हुए हैं। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और मणिपुर की स्थिति पर ध्यान न देने का भी आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सुबह उठते ही AAP को खत्म करने के प्रयासों में जुट जाते हैं। साथ ही, उन्होंने ED की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से कई बार फटकार मिलने के बावजूद सरकार मानने को तैयार नहीं है। AAP ने प्रधानमंत्री को तानाशाह बताते हुए कहा कि यह देश संविधान से चलेगा, न कि किसी की तानाशाही से।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img