शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगे 94 लाख रुपये

अमर सैनी

नोएडा। शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर अपराधियों ने 94 लाख 76 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को 5 से 20 प्रतिशत का मुनाफा कमाने का लालच दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-44 में रहने वाले सुनील खांडेकर ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। हाल ही में उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें शेयर बाजार में निवेश करने पर उन्हें भारी मुनाफे का भरोसा दिया गया। संपर्क करने पर जालसाजों ने उन्हें स्काईरिम कैपिटल स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी और उसके ऐप के बारे में बताया। उन्होंने अपना प्रेफरेंशियल ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। फिर विकास कुमार नाम के जालसाज ने उन्हें बताया कि अपर और लोअर सर्किट में डीमैट अकाउंट के जरिए ट्रेडिंग नहीं की जा सकती। कुणाल ने अकाउंट खुलवाने और ऑनलाइन सेशन के जरिए पैसे जमा करने की जानकारी दी। शुरुआत में कुणाल द्वारा दी गई अंदरूनी जानकारी पूरी तरह से सही निकली। शेयरों में 5 से 20 प्रतिशत का मुनाफा था। पीड़ित ने शुरुआत में थोड़ी रकम निवेश की और खाते से लाभ समेत पूरी रकम निकाल ली। इससे पीड़ित को कंपनी पर विश्वास हो गया। पीड़ित ने धीरे-धीरे मार्च में 5 लाख रुपये निवेश कर दिए। इस तरह पीड़ित ने करीब 94.76 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उसने रकम निकालनी चाही तो जालसाजों ने 5 प्रतिशत फीस और 20 प्रतिशत आयकर के तौर पर मांग ली। पीड़ित ने 1.25 लाख रुपये फीस और 2.50 लाख रुपये टैक्स के तौर पर चुका दिए, लेकिन जालसाजों ने तकनीकी दिक्कतों का हवाला देकर उसे बरगलाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने आयकर के तौर पर 5 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने रकम होने से इनकार किया तो जालसाजों ने पूरी रकम फ्रीज होने की बात कही। खुद को फंसता देख पीड़ित ने जालसाजों से कहा कि उसके पिता बीमार हैं। उसने तत्काल इलाज के लिए पैसे न होने की लाचारी भी जताई, लेकिन जालसाज अपने सीनियरों का हवाला देकर उसे झांसे में लेते रहे। अंत में जालसाजों ने रकम देने से इनकार कर दिया। इससे पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। साइबर सेल एडीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img