Noida Road Accidents: सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Noida Road Accidents: सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला सेक्टर-24 थाना क्षेत्र का है। बिहार के औरंगाबाद निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी निधि कुमारी अस्पताल में भर्ती थीं। 26 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी साली अंजली को बाइक पर बैठाकर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव के पास दिल्ली नंबर की एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रंजीत कुमार और अंजली दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

दूसरा मामला फेज-1 थाना क्षेत्र का है। फरीदाबाद के सेक्टर-91 स्थित सूर्या विहार निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 28 मार्च को नोएडा से घर लौट रही थी। वह स्कूटी पर सवार थी, जिसे शुभम चला रहा था।

सेक्टर-15A गेट के सामने उत्तर प्रदेश नंबर की कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। हालत गंभीर होने के कारण बेटी का अस्पताल में तीन ऑपरेशन भी किया गया है।

दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img