Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा का सबसे गर्म दिन रहने का आज अनुमान, रेड अलर्ट जारी

राजस्थान की तरफ से आ रहीं गर्म हवा ने नोएडा में भी लू की शुरुआत कर दी
राजस्थान की तरफ से आ रहीं गर्म हवा ने नोएडा में भी लू की शुरुआत कर दी

अमर सैनी

नोएडा। राजस्थान की तरफ से आ रहीं गर्म हवा ने नोएडा में भी लू की शुरुआत कर दी है। वहीं, रविवार को नोएडा में सबसे अधिक गर्मी रहने का अनुमान है। इसको देखते हुए रविवार के लिए रेड अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। इस दौरान तापमान जहां 45 डिग्री के ऊपर रहेगा। वहीं, दिन के समय 35 किमी प्रतिघंटा की तेजी से गर्म हवाएं भी चलेंगीं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को हीट वेव की स्थितियां काफी बिगड़ती दिख रही हैं। यही वजह है कि रेड अलर्ट जारी कर लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करने को कहा गया है। घर से बाहर रहने पर शेड में रहने की सलाह दी गई है। शरीर के डिहाइड्रेट करने पर ओआरएस पानी में मिलाकर पिएं और डॉक्टर की सलाह लें। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी, पीएचसी पर भी अलर्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों की तैनाती इस दौरान रहेगी। वहीं, कोल्ड रूम को पहले ही मरीजों को हीट स्ट्रोक की स्थिति से निबटने के लिए तैयार रखा गया है।इसके अलावा 22 मई तक लगातार हीट वेव चलती रहेगी। इस बीच न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर के समय तेज हवा चलने की वजह से लू का असर अधिक रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *