Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Development: ग्राम गढ़ी चौखंडी की गलियों को मिलेगी नई पहचान, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कराया सीसी सड़क निर्माणLegal Literacy Clubs: गौतमबुद्धनगर के स्कूलों में बनेंगे विधि साक्षरता क्लब, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी कानूनी अधिकारों की जानकारीEVM VVPAT Warehouse Inspection: डीएम मेधा रूपम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सभी सीसीटीवी कैमरे चालू मिलेGST Business Issues: नोएडा में आईबीए ने जीएसटी आयुक्त के सामने उठाईं कारोबारियों की समस्याएं, पंजीयन और रिफंड प्रक्रिया सरल बनाने की मांगPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का आरोप, पांच कर्मचारी निलंबित और 18 शिकायतों पर FIRNoida Jewellery Theft: बीमार महिला की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट पर चोरी का आरोप, पुलिस ने जेवरात और सामान के साथ किया गिरफ्तारDiwali Bonus Fake News: सुप्रीम कोर्ट के नाम पर 5100 रुपये बोनस का फर्जी संदेश वायरल, नोएडा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाNoida Dog Attack: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पालतू पग डॉग की मौत पर विवाद, निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

गुंजन अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को गरीब मरीजों को दो घंटे निशुल्क मिलेगा परामर्श

सेक्टर 31 गुंजन अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 9 से 11 बजे निशुल्क ओपीडी संचालित होगी
सेक्टर 31 गुंजन अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 9 से 11 बजे निशुल्क ओपीडी संचालित होगी

अमर सैनी

नोएडा: सेक्टर 31 गुंजन अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 9 से 11 बजे निशुल्क ओपीडी संचालित होगी। अस्पताल के डॉक्टर गरीब मरीजों को निशुल्क परामर्श देने का काम करेंगे। अस्पताल के लेजर, लेप्रोस्कोपी और जनरल सर्जन डॉ वीपी सिंह का कहना है गरीब मरीजों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया है। जिससे परामर्श के लिए गरीब मरीजों को भटकना नहीं पड़े।

उन्होंने कहा कि अभी गरीब मरीज फिस्टुला, फिशर, पाइल्स आदि बीमारियों के समय पर परामर्श नहीं मिलने से भटकते रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को होती है। इन मरीजों को परामर्श से पहले काफी दिक्कत होती है। मरीजों को परामर्श के लिए भटकना नहीं पड़े। समय पर परामर्श के कारण बीमारी की पहचान होने के बाद इलाज शुरू किया जा सके। इसे देखते हुए गरीबों मरीजों के लिए फ्री में ओपीडी सेवा प्रत्येक मंगलवार को सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच संचालित होगी। मरीज अधिक जानकारी के लिए 9319358937 व 9711010235 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त समय समय पर ह्रदय, बीपी, शुगर आदि बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क कैंप भी आयोजित किए जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *