उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट केबल चोरी गैंग बेनकाब, 4 गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट केबल चोरी गैंग बेनकाब, 4 गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट निर्माण स्थल से बड़े पैमाने पर केबल चोरी करने वाले गिरोह को इकोटेक-1 पुलिस ने बेनकाब किया। पुलिस ने 4 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जिनकी मिलीभगत एयरपोर्ट साइट के एक इंजीनियर के साथ सामने आई। आरोपियों ने लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की एल्यूमिनियम केबल चोरी की थी, जिसे कबाड़ियों को बेचने के इरादे से चुराया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 बंडल एल्यूमिनियम केबल बरामद की, साथ ही फर्जी नंबर प्लेट वाले एक कैन्टर और एक कार भी जब्त की गई। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि एयरपोर्ट के कुछ कर्मचारी भी इस चोरी में संलिप्त थे और उन्होंने गिरोह को साइट तक पहुंचाने में मदद की।

इकोटेक-1 पुलिस ने GBU चौराहे से चार सदस्यीय गिरोह को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी स्वीकारोक्ति में कहा कि वे चोरी की गई केबल को कबाड़ियों को बेचते थे। पुलिस की सख्त जांच और सतर्कता के कारण गिरोह का नेटवर्क टूट गया। जांच से पता चला कि यह केबल चोरी सिंडिकेट सिद्धार्थनगर से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ था।

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं और पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और एयरपोर्ट साइट की सुरक्षा और निगरानी को और कड़ा किया जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button