Delhi: इंद्रप्रस्थ विस्तार सहकारी महासंघ ने “सहकारी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया, जनता की समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

Delhi: इंद्रप्रस्थ विस्तार सहकारी महासंघ ने “सहकारी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया, जनता की समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

इंद्रप्रस्थ विस्तार सहकारी आवास सोसायटीज महासंघ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारी वर्ष के अंतर्गत “सहकारी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, शाहदरा साउथ ज़ोन के चेयरमैन राम किशोर शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और क्षेत्र की 119 ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह आयोजन न केवल सहकारिता को मजबूत करने बल्कि दिल्ली की जमीनी समस्याओं को सरकार के सामने उठाने का एक गंभीर प्रयास रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का पारंपरिक स्वागत शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासंघ के संस्थापक सुरेश बिंदल ने किया।

महासंघ के अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने स्वागत भाषण में बताया कि संगठन दिल्ली के इंद्रप्रस्थ विस्तार क्षेत्र की 119 ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज की प्रतिनिधि संस्था है और सहकारी आंदोलन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने दिल्ली सरकार से समाप्त की गई हाउस टैक्स में छूट को पुनः लागू करने की पुरजोर मांग की।

महासंघ की ओर से तैयार किया गया समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को सौंपा गया। सुरेश बिंदल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पार्किंग, पर्यावरण, सीवर, पानी और बिजली जैसी समस्याएं रिडेवलपमेंट योजना के तहत यदि गंभीरता से सुलझाई जाएं, तो इससे न केवल सोसायटीज को राहत मिलेगी बल्कि राजधानी की शहरी चुनौतियों को भी हल किया जा सकता है।

मुख्य अतिथि वीरेंद्र सचदेवा ने महासंघ के प्रयासों की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि भाजपा दिल्लीवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एक विशेष बैठक कर ज्ञापन में उल्लिखित समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

शाहदरा साउथ ज़ोन के चेयरमैन राम किशोर शर्मा ने यह आश्वासन दिया कि नगर निगम से संबंधित समस्याओं का समाधान 15 दिनों के भीतर कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई, नालों की सफाई और सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए भी त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में महासंघ के महासचिव मितिन गर्ग, दीपक गाबा, गीता शर्मा, गोपाल खन्ना, राम मोहन झा, रविश माथुर, सतीश तलवार, योगेश पचौरी समेत अनेक सहकारी प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महासंघ के महामंत्री नितिन गर्ग द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया, जिसके बाद सभी प्रतिनिधियों को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img