Noida Encounter: नोएडा में मुठभेड़ में बदमाश अरेस्ट, पैर में लगी गोली

Noida Encounter: नोएडा में मुठभेड़ में बदमाश अरेस्ट, पैर में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने महिलाओं से चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में 28 से अधिक गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, चोरी की मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किया है।

यह मुठभेड़ शनिवार देर शाम बाबा गोल चक्कर के पास हुई। पुलिस को स्थानीय खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध बदमाश इलाके में सक्रिय हैं। इसके बाद बीटा-2 पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की चेकिंग शुरू की। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है।

घायल बदमाश की पहचान राजेंद्र उर्फ लल्लू उर्फ लीलू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और वर्तमान में कासना के साइट-5 इलाके में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, कासना क्षेत्र से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल, लूटी गई सोने की चेन और तीन स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी हथियारों के बल पर राह चलते लोगों से मोबाइल और अन्य सामान भी लूटता था। पुलिस के मुताबिक 5 जून को भी उसने एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीटा-2, कासना, सूरजपुर, फेस-2, बादलपुर, ईकोटेक-3 और नॉलेज पार्क थानों में लूट, चोरी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के करीब 28 मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img