NationalNoida

रंजन तोमर और प्रिंस शर्मा को संयुक्त राष्ट्र कर्मवीर चक्र पुरस्कार मिला

रंजन तोमर और प्रिंस शर्मा को संयुक्त राष्ट्र कर्मवीर चक्र पुरस्कार मिला

अमर सैनी

नोएडा। शहर के दो युवा समाजसेवियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया। कर्मवीर चक्र पुरस्कार के रूप में विभिन्न देशों के बड़े समाजसेवियों का जमावड़ा नोएडा के सेक्टर-135 स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल में लगा था। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पूरे देश में बदलाव लाने वाले चेहरों ने वहां मौजूद लोगों से अपने विचार साझा किए। उनकी कहानियां प्रेरणादायक और अनुकरणीय थीं। कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कर्मवीर पुरस्कार के नाम से प्रेरित होकर श्री अमिताभ बच्चन के कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में कर्मवीर नाम से एक विशेष एपिसोड दिखाया जाता है।

नोएडा के समाजसेवी और नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर को कर्मवीर रजत पुरस्कार मिला, जबकि चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष श्री प्रिंस शर्मा को कर्मवीर कांस्य पुरस्कार दिया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नोएडा के युवाओं ने कहा कि वे जरूरत पड़ने पर अलग-अलग और साथ मिलकर समाज की सेवा करते रहेंगे। ये युवा एक्टिव एनजीओ नामक समूह के रूप में भी काम कर रहे हैं, जिसमें 110 सामाजिक संगठन जुड़े हुए हैं। इन दोनों ने यह सम्मान देश को समर्पित किया। इस दौरान स्वीडन, श्रीलंका, नेपाल आदि देशों से विदेशी मेहमान भी मौजूद थे, जिन्होंने खुद भारत में समाज सेवा कर देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है। यह सम्मान स्वीडन की राजकुमारी फ्रेंकोइस स्ट्रोजा को मिला, जो खुद दक्षिण भारत का दौरा करती रहती हैं और जरूरतमंद बच्चों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में सरकार की मदद करती हैं।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players