राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हवाई फायरिंग का मामला, CCTV वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक चल रहे विवाद को लेकर हुई हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। होशदारपुर गढ़ी के निवासी सोनू का गांव के ही देवेंद्र, उसके पुत्र मोहित और राहुल के साथ न्यायालय में विवाद चल रहा है।

कचहरी में गाली-गलौज और धमकी

27 अगस्त को सोनू जब हापुड़ में मुकदमे की तारीख पर गया था, तो कचहरी के गेट पर नशे में धुत मोहित ने उससे गाली-गलौज की। सोनू के विरोध करने पर मोहित ने उसे गवाही देने के कारण जान से मारने की धमकी दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की डांट के बाद मोहित वहां से भाग गया।

घर पर फायरिंग

इसके बाद मोहित सोनू के घर पहुंचा और फिर से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आधे घंटे बाद मोहित का पिता देवेंद्र तमंचा लेकर पहुंचा और हवाई फायरिंग की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहित और देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button