Snake Bite: दिल्ली में झुग्गी में सो रही बच्ची को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत

दिल्ली में झुग्गी में सो रही बच्ची को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल के परिसर में पांच साल की बच्ची को सांप ने काट लिया। परिवार ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान आरती के रूप में हुई है। जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। मृतक आरती के पिता गंधर्व सिंह ने बताया की उनका बड़ा बेटा पैर में दिक्कत के चलते लोक नायक अस्पताल में भर्ती है, वह उसके साथ अस्पताल में थे। सुबह जब उनकी पत्नी सो कर उठी तो देखा बेटी का हाथ नीला पड़ा हुआ है। सांप निकलकर भाग रहा है। बेटी को उठाने की बहुत कोशिश की, उसने आंख नहीं खोली। मां ने आसपास के लोगों से मदद मांगी और बच्ची को जीटीबी में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
मृतक के गंधर्व सिंह मूलरूप से आगरा के गांव दरार के रहने वाले हैं।वह जीटीबी अस्पताल में पीडब्ल्यूडी आफिस में चौकीदार हैं। वह परिसर में झुग्गी में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी रुखसाना, दो बेटे रोहित (8), मोहित (6) व आरती (5) है। मृतक की मां रुखसाना मूकबधिर है।मृतक आरती निगम विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ाई करती थी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img