राज्यसभा सांसद ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

अमर सैनी

नोएडा। राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने बुधवार को एमिटी बिजनेस स्कूल में युवाओं को परिवर्तन उत्प्रेरक बनने के लिए सशक्त बनाने के विषय पर व्याख्यान दिया। व्याख्यान का आयोजन ग्लोबल लीडरशिप रिसर्च कॉन्फ्रेंस 2025 के 10वें संस्करण की शुरुआत के तौर पर किया गया।
इस दौरान पात्रा ने कहा कि सफल होने के लिए जीवन में लक्ष्य होना बहुत जरूरी है। जीवन में सिर्फ सफल होना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सफलता को बरकरार रखना भी जरूरी है। छात्रों में अपने लक्ष्य को पाने की प्रबल इच्छा होनी चाहिए। छात्रों का लक्ष्य उद्यमी बनना होना चाहिए और सरकार स्टार्ट-अप के लिए अच्छा इकोसिस्टम मुहैया करा रही है। सरकार की ओर से कई नीतियां और फंडिंग योजनाएं शुरू की गई हैं। युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर मैनेजमेंट स्टडीज संकाय के डीन डॉ. संजीव बंसल, एमिटी बिजनेस स्कूल की डॉ. कृतिका दासगुप्ता, डॉ. विनरम जैन, डॉ. पूजा सरीन आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img