Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Elections: सदर बाजार व्यापारियों की समस्याओं पर बैठक, घोषणापत्र में व्यापारियों के हित की मांग

Delhi Elections: सदर बाजार व्यापारियों की समस्याओं पर बैठक, घोषणापत्र में व्यापारियों के हित की मांग

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन ने चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में सदर बाजार की समस्याओं पर चर्चा हुई। परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने बताया कि सदर बाजार के 40 हजार दुकानदार और उनके साथ जुड़े 2.5 लाख वोटर दिल्ली चुनावों में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन राजनीतिक दल व्यापारियों के लिए घोषणाएं करने से बच रहे हैं। उन्होंने मांग की कि चुनावी घोषणापत्र में छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन, रोजगार योजनाएं, और व्यापारिक बीमा स्कीम की घोषणा हो।

पम्मा और यादव ने सदर बाजार के विकास के लिए सदर बाजार विकास बोर्ड बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 4-5 मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जानी चाहिए, जिससे 10,000 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था हो सके। बैठक में तय किया गया कि जो दुकानें सील हो चुकी हैं, उन्हें खोलने के लिए सभी दलों को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। साथ ही, क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। व्यापारी नेताओं ने कहा कि सदर बाजार हर साल करोड़ों रुपये का टैक्स देता है, लेकिन इसके बावजूद यहां की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक दल व्यापारियों के लिए काम करने की घोषणा नहीं करेंगे, तो व्यापारी उनके खिलाफ वोट करेंगे। बैठक में महासचिव राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र महेंद्रु, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, रमेश सचदेवा सहित कई व्यापारिक नेता मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें