Delhi Crime: दिल्ली में नकली नोट दिखाकर ज्वेलरी ठगने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की नकली नोटों की गड्डियां

Delhi Crime: दिल्ली में नकली नोट दिखाकर ज्वेलरी ठगने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की नकली नोटों की गड्डियां

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime: शाहदरा जिले की गांधी नगर पुलिस ने नकली नोटों की गड्डी दिखाकर ठगी करने वाले एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने हाल ही में एक महिला से सोना-चांदी की ज्वेलरी ठग ली थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ठगी में इस्तेमाल की गई नकली नोटों की गड्डियां और कीमती आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि 5 मई को सीमा नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने 500 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां दिखाकर उसे भरोसे में लिया और उसके सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के लिए एचसी हिमांशु के नेतृत्व में एसआई विकास कुमार, एचसी राहुल चौधरी और एचसी अमन बंसल की एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद आरोपी को गांधी नगर के पुस्ता रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पहले भी कई बार इसी तरह की ठगी की वारदातों में शामिल रह चुका है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों में दुकानदारों को अपनी बातों में उलझाकर ठगी करता है। सबसे पहले गिरोह का एक सदस्य दुकानदार से बातचीत शुरू करता है और फिर दूसरा सदस्य किसी समस्या को लेकर वहां पहुंचता है। दोनों मिलकर दुकानदार को विश्वास में लेते हैं और नकली नोटों की गड्डियां दिखाकर उसे झांसे में फंसा लेते हैं। इसी चालबाजी के जरिए वे सोना-चांदी के आभूषण और नकद रकम लेकर फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसेममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img