उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दो थानों की संयुक्त टीम की तीन बदमाशों से हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश हुए लंगड़े

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले में गढ़मुक्तेश्वर और बहादुरगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम की देर रात शातिर लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, इस कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो मोटरसाइकिल, दो तमंचे, चाकू और कारतूस बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला

गढ़मुक्तेश्वर सर्किल के सीओ वरुण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात गढ़मुक्तेश्वर और बहादुरगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध लोगों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार तीन संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो बदमाश अर्जुन और गौरव पुलिस की गोली से घायल हो गए। वहीं तीसरे बदमाश संजय को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन गांव सादुल्लापुर, थाना गजरौला जिला अमरोहा का रहने वाला है, जो वर्तमान में ग्राम इमलिया, थाना शिवाला कला, जनपद बिजनौर में रहता है। गौरव नाईपुरा, थाना गजरौला जिला अमरोहा का निवासी है और संजय गौशाला वाली गली राजीव नगर, कस्बा थाना गढ़मुक्तेश्वर का निवासी है।

ये हुआ बरामद

सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से गढ़मुक्तेश्वर और बहादुरगढ़ थाना क्षेत्रों से लूटी गई दो मोटरसाइकिल, दो तमंचे, चाकू और कारतूस बरामद किए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर लुटेरे हैं, जिनके खिलाफ हापुड़, अमरोहा और अन्य जिलों में लूट, गैंगस्टर एक्ट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी के लिए संबंधित थानों और जिलों से संपर्क किया जा रहा है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img