उत्तर प्रदेशराज्य

Agra: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया आगरा की ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का लोकार्पण

Agra: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया आगरा की ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का लोकार्पण

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का भव्य लोकार्पण बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। स्वतंत्रता-पूर्व वर्ष 1900 में स्थापित इस पुस्तकालय को आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पुनर्विकास कर आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान राज्यपाल ने भवन की नव-निर्मित संरचना और दुर्लभ पुस्तकों के संग्रह की सराहना की।

राज्यपाल का स्वागत छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं पंकज स्कैनिंग एंड पैथोलॉजी रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज महेन्द्रू, निवर्तमान सदस्य डॉ. रेनू महेन्द्रू और महेन्द्रू परिवार के अन्य सदस्यों डॉ. करन, डॉ. आकृति, डॉ. शिव, डॉ. सांची, अरुण और रेखा महेन्द्रू द्वारा पुष्पगुच्छ व पुस्तकें भेंट कर किया गया। राज्यपाल ने नव-निर्मित पुस्तकालय भवन की शिलापट्टिका का अनावरण और रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और योगेन्द्र उपाध्याय भी राज्यपाल के साथ मौजूद रहे। राज्यपाल ने पुस्तकालय परिसर का भ्रमण कर 1700 ईस्वी की दुर्लभ पुस्तकों का अवलोकन किया और युवाओं को पुस्तक संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय न केवल ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक संस्थान बच्चों और महिलाओं में अध्ययनशीलता व बौद्धिक विकास को बढ़ावा देते हैं। मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पुस्तकालयों का संरक्षण उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बुनियादी भूमिका निभाता है।

डॉ. पंकज महेन्द्रू ने इस अवसर पर कहा कि उनका सपना है कि यह पुस्तकालय शिक्षा, साहित्य और शोध का ऐसा केंद्र बने, जहां देश-विदेश से लोग आकर भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को समझ सकें।

समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, छोटे लाल वर्मा, बाबूलाल चौधरी, समाजसेवी अभिनव मौर्य समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने भी भाग लिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players