Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Faridabad: फरीदाबाद में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट उजागर, टॉप स्टोरी की रिपोर्ट के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई

Faridabad: फरीदाबाद में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट उजागर, टॉप स्टोरी की रिपोर्ट के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के एनआईटी नंबर 5 क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मीडिया प्लेटफॉर्म “टॉप स्टोरी न्यूज़” द्वारा इस अवैध गतिविधि का खुलासा किए जाने के बाद थाना एनआईटी-5 की पुलिस ने स्पा पार्लर पर छापा मारकर उसे बंद करा दिया।

यह मामला सी रोड स्थित एक यूनिसेक्स स्पा पार्लर का है, जहां ब्यूटी और स्पा सेवाओं की आड़ में देह व्यापार का गोरखधंधा चलाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, इस स्पा में काम करने वाली युवतियां न केवल इस गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त थीं, बल्कि स्पा के भीतर ही नशा भी किया करती थीं। इलाके के स्थानीय लोगों ने भी इस गतिविधि को लेकर लंबे समय से नाराजगी जताई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद थाना एनआईटी नंबर 5 के प्रभारी महावीर सिंह ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा और स्पा पार्लर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। SHO महावीर ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें इस गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिली थी, और तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि शहर में अन्य स्थानों पर चल रहे इसी तरह के स्पा और ब्यूटी पार्लरों की भी निगरानी की जाएगी और अगर कहीं भी अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो उन्हें भी बंद कराया जाएगा। SHO महावीर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि देह व्यापार जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें