उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना सिटी के 12 गांवों में बनेंगे ई-लाइब्रेरी कक्ष

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना सिटी के 12 गांवों में जल्द ही ई-लाइब्रेरी कक्षों का निर्माण होगा। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने निविदा जारी की है। यहां कंप्यूटर और इंटरनेट सहित पुस्तकों की भी सुविधा मिलेगी। वहीं, सेक्टर-20 के 45 मीटर रोड के साथ कई ब्लॉक की सर्विस रोड का निर्माण होगा।
प्राधिकरण के अनुसार, चक बीरमपुर, भीकनपुर, आकलपुर, मिर्जापुर, रामपुर बांगर, आच्छेपुर, मयाना गांव और दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज व बिहारी लाल इंटर कॉलेज में ई-लाइब्रेरी कक्षों का निर्माण होगा। हर कक्ष के निर्माण पर 32.33 लाख रुपये का खर्च आएगा। भुन्ना तगा, कल्लुपुरा, मकसूदपुर और मुरादगढ़ी गांव के दो पंचायत घरों की मरम्मत के बाद यहां भी ई-लाइब्रेरी बनेगी। मरम्मत पर 36 व 41 लाख रुपये खर्च होंगे। निविदा की प्रक्रिया जुलाई में पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। अफसरों ने बताया कि कुल 55 गांवों में ई-लाइब्रेरी बनाने की तैयारी है।

सात तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण
यमुना प्राधिकरण सात तालाबों का सौंदर्यीकरण भी कराएगा। मकसूदपुर गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण पर 9.41 लाख रुपये खर्च होंगे, जबकि जेवर बांगर के छह तालाबों के सौंदर्यीकरण पर 60.21 लाख रुपये खर्च होंगे।

सेक्टर-20 में 45 रोड की मरम्मत होगी
यमुना सिटी के सेक्टर-20 की 45 मीटर रोड की मरम्मत का काम होगा। साथ ही एम, ओ व क्यू ब्लॉक की सर्विस रोड का भी निर्माण होगा। जेवर से सेक्टर-20 को जोड़ने वाली सड़क की भी मरम्मत होगी। इसके लिए प्राधिकरण ने 4.76 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। सेक्टर-22डी स्थित एलआईजी और एमआईजी हाउस के प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img