Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Rain: दिल्ली में मूसलाधार बारिश से बढ़ी जनता की मुसीबत, गाजीपुर सब्जी मंडी बनी तालाब

Delhi Rain: दिल्ली में मूसलाधार बारिश से बढ़ी जनता की मुसीबत, गाजीपुर सब्जी मंडी बनी तालाब

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया है, वहीं आम जनजीवन को गंभीर परेशानियों में भी डाल दिया है। सोमवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूर्वी दिल्ली सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों की आवाजाही और यातायात दोनों बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं।

गाजीपुर सब्जी मंडी के बाहर का हाल तो ऐसा है मानो सड़क पर नहीं, किसी तालाब के किनारे खड़े हों। जहां कभी सड़क और फुटपाथ हुआ करते थे, वहां अब सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। मंडी के पास करीब एक किलोमीटर तक का इलाका पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। पैदल चलने वाले लोग पानी में फंसकर किसी तरह अपनी राह तलाश रहे हैं, जबकि वाहन चालकों को गाड़ियों के बंद होने और फिसलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों की मानें तो यह समस्या हर साल बरसात में सामने आती है, लेकिन इस बार हालात और भी बदतर हो गए हैं। कई दुकानदारों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे उनका व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। वहीं, मंडी में सब्जी खरीदने आए लोग भी घुटनों तक पानी में चलने को मजबूर नजर आए।

दिल्ली की सरकार तो बदल गई है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। जलभराव की स्थिति ने न सिर्फ दिल्ली सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि नगर निगम और विपक्ष में बैठी भाजपा की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं। जलनिकासी और बुनियादी ढांचे की खस्ताहाली इस बात का साफ संकेत देती है कि दिल्ली में मानसून से पहले की तैयारियां केवल कागजों तक ही सीमित रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें