Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, खेत की जुताई करके घर लौटते समय हुआ हादसा

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक किसान की मौत हो गई। घटना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हैदरपुर से गढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई, जहां खेत की जुताई करके घर की ओर जा रहे किसान अनिल सिंह (55) का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बचाई कोशिश

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। अनिल सिंह गांव कल्याणपुर में अपनी ससुराल में रहते थे और खेती करते थे। उनके तीन बेटे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

गढ़मुक्तेश्वर सर्किल की सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया था।

घटना के बाद परिवार में शोक

अनिल सिंह की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और घटना की जानकारी ली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें