Purushottam Express: बम की अफवाह के बाद उप्र के टूंडला में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक समय तक रुकी रही

Purushottam Express: बम की अफवाह के बाद उप्र के टूंडला में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक समय तक रुकी रही

पुरी से नई दिल्ली तक जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रही यात्रियों की फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन पर उस वक्त नींद उड़ गई, जब देर रात रेलवे अधिकारियों समेत RPF-GRP के अधिकारी ट्रेन में डॉग स्क्वॉड लेकर पहुंचे। दरअसल रेलवे के अधिकारियों को एक्स से जानकारी मिली थी कि पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में कुछ आतंकी विस्फोटक लेकर सफर कर रहे हैं। जिसे वे दिल्ली पहुंचकर एयर इंडिया की दिल्ली-लेह फ्लाइट में रखेंगे। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी अलर्ट हो गए। देर रात करीब 2:30 बजे ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रुकवाया गया। रेलवे और RPF-GRP के अधिकारियों ने ट्रेन के हर एक बोगी में जाकर यात्रियों को नींद से उठाकर उनके सामानों की मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड से जांच की। हालांकि करीब साढ़े तीन घंटे चले सर्च अभियान के दौरान टीम को कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। इसके बाद सुबह 6:00 बजे ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

आरपीएफ कम्पनी कमांडर अमित कुमार ने बताया कि एक्स से जानकारी मिली थी कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में कुछ संदिग्ध आतंकी विस्फोटक लेकर यात्रा कर रहे हैं। इसी सूचना पर ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रोककर रात लगभग 2.30 बजे सभी कोचों में यात्रियों को जगाया गया और उनके सामान की मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड से गहन जांच की गई। हालांकि कुछ भी नहीं मिला।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img