Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

सीएनजी पंप पर लाइन लगवाना या टोकन जारी करना जरूरी

थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में सीएनजी पंप पर पहले गैस भरवाने के विवाद में हुई अमन कसाना की हत्या का तीसरा आरोपी फरार है।
थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में सीएनजी पंप पर पहले गैस भरवाने के विवाद में हुई अमन कसाना की हत्या का तीसरा आरोपी फरार है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में सीएनजी पंप पर पहले गैस भरवाने के विवाद में हुई अमन कसाना की हत्या का तीसरा आरोपी फरार है। करीब 48 घंटे बाद भी पुलिस को उसका सुराग नहीं मिला है। इधर वारदात के पुलिस ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी पंप संचालकों को नोटिस जारी वाहनों की लाइन लगवाने या टोकन जारी करने जैसी व्यवस्था करने को कहा है। पंप संचालकों के इसके लिए सुरक्षा गार्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिस पंप पर वारदात हुई वहां के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जारी नोटिस में पूछा गया है कि पंप पर लाइन लगवाने की व्यवस्था क्यों नहीं थी।
पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात वाले पंप पर वाहनों की लाइन लगवाने को कोई व्यवस्था ही नहीं थी। सोमवार रात को गाजियाबाद निवासी अमन कसाना की ग्रेनो वेस्ट के चौगानपुर सीएनजी पंप के पास हत्या कर दी गई थी। अमन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसमें दो आरोपी खैरपुर गुर्जर निवासी अजय उर्फ अज्जू और खेड़ा चौगानपुर निवासी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि चौगानपुर निवासी अंकुश अभी फरार है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *