Storyउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के ब्रजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा को लेकर पुलिस अधिकारी अलर्ट, एडीजी और डीआईजी ने घाटों का किया निरीक्षण

जिले के ब्रजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। एडीजी...

Hapur News : जिले के ब्रजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने नाव से गंगा घाटों पर लगाई गई जेट्टी और अस्थायी बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने निजी गोताखोरों और नाविकों से बातचीत की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में चूक पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाई टीम

दरअसल, श्रद्धालुओं के लिए स्नान घाट बनाए गए हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें दो स्थायी और नौ अस्थायी पार्किंग शामिल हैं। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सभी स्नान घाटों पर पुलिस और गोताखोर तैनात रहेंगे। दो खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। दमकल विभाग की टीम भी तैनात रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें मौजूद रहेंगी। डीआईजी ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। खराब वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है। गंगा में 10 नावें लगातार गश्त करेंगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players