Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मंत्री के बेटे से 50 लाख की रंगदारी की मांग, अंजाम भुगतने की दी धमकी

Muzaffarpur (मृत्युंजय) : बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद परिवार और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र कृष्ण मुरारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज और कॉल आए। कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। मैसेज में तीन दिनों के भीतर 50 लाख रुपये देने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि तय समय के भीतर रकम नहीं दी गई तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

घटना के बाद कृष्ण मुरारी ने तत्काल इसकी शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई। पुलिस को दिए आवेदन के साथ धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज और कॉल के स्क्रीनशॉट भी सौंपे गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से मोबाइल नंबर, आईपी डिटेल तथा मैसेज भेजने वालों की पहचान करने में जुट गई है। हाल के दिनों में जिले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने की यह लगातार तीसरी घटना है।

पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पटना और मुजफ्फरपुर में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है और कई कांडों का खुलासा होने की संभावना है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था जिसे इस मामले में सफलता मिली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें