Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : नरहट में 17 वर्षीय किशोर की गला घोंटकर हत्या, स्कूल परिसर से मिला शव, दो संदिग्ध हिरासत में

Nawada (मृत्युंजय) : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव में 17 वर्षीय किशोर गोलू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब 200 मीटर दूर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मदनपुर के परिसर से बरामद हुआ। मृतक खनवां निवासी विनोद कुमार का पुत्र था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर था। शव के गले में गमछा लिपटा मिला, जिससे प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही नरहट थाना अध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पूरे परिसर को सुरक्षित कराया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और गमछा सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि घटना से पहले गोलू को दो संदिग्ध युवकों के साथ देखा गया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्कूल परिसर में गोलू का शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश, नशे से जुड़े विवाद और भैया जी गिरोह के संभावित संबंध समेत सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि हर एंगल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

घटना के बाद मृतक के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोलू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में मातम पसरा है और ग्रामीण दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें