Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Heat Wave: नोएडा में 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी, हीट वेव से लोग बेहाल

Noida Heat Wave: नोएडा में 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी, हीट वेव से लोग बेहाल

नोएडा और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए जिले में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए। कई लोग घरों से निकलते समय मुंह पर कपड़ा बांधकर और सिर ढककर बाहर निकले।

आईएमडी के मुताबिक हवा में लगभग 60 प्रतिशत नमी रहने के कारण गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। विभाग ने वार्म नाइट की चेतावनी भी जारी की है, जिसका मतलब है कि रात के समय भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा और लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग ने 24 मई से 26 मई तक भी हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

स्वास्थ्य विभाग और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेषज्ञों ने लोगों को अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा सीधे धूप में जाने से बचने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कों पर आवाजाही भी कम दिखाई दे रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें