Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Uttar Pradesh : हापुड़ के देवनंदनी हॉस्पिटल की पहली मंजिल में लगी आग, 32 मरीजों और 20 लोगों को बचाया गया

Hapur News : जनपद हापुड़ में गढ़ रोड स्थित देवनंदनी हॉस्पिटल में देर रात 1 बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र हापुड़ से 1 बजकर 57 मिनट पर 3 फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी हापुड़ और एफएसओ हापुड़ भी मौके के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि आग हॉस्पिटल भवन के प्रथम तल पर सेमी प्राइवेट रूम नंबर 12 में लगी हुई है और पूरे हॉस्पिटल में भारी मात्रा में धुआं भर गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन केंद्र पिलखुवा से भी दो अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए। फायर सर्विस यूनिटों ने बीए सेट का प्रयोग करते हुए भवन के अंदर प्रवेश कर आग बुझाना शुरू किया।

इसी दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन से भर्ती मरीजों की जानकारी लेकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। फायर कर्मियों ने सभी 32 मरीजों जिनमें 3 नवजात शिशु भी शामिल थे, और ऊपरी तल पर आवासित 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे ब्लॉक स्थित इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कराया। सभी मरीजों और स्टाफ को असेंबली पॉइंट पर एकत्रित किया गया।

फायर सर्विस यूनिटों ने आग को प्रथम तल से अन्य तलों तक फैलने से रोका और भवन से धुएं की निकासी के लिए स्मोक एग्जॉस्टर का प्रयोग किया। इसी बीच अग्निशमन केंद्र पिलखुवा से अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन कुमार दो फायर यूनिटों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी हापुड़ के निर्देशन में सभी फायर सर्विस यूनिटों ने भारी धुएं और विषम परिस्थितियों में निर्भीकता एवं कुशलता से कार्य करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक हापुड़, अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़, क्षेत्राधिकारी हापुड़ और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा और अग्निशमन टीमों को पूरा सहयोग दिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

हॉस्पिटल प्रबंधन और मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक ने फायर सर्विस और पुलिस बल की त्वरित कार्रवाई एवं अग्निशमन कार्य की सराहना की।

बाइट : कुंवर ज्ञानंजय सिंह (एसपी हापुड़)

https://we.tl/t-EAUHzYu9ZEw9PmjO

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें