राज्यहरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीन बंधू छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीन बंधू छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का करेंगे शिलान्यास

डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूरी करें सभी विभाग- डॉ. अमित अग्रवाल

चंडीगढ़, 4 अप्रैल – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर यमुनानगर में दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला यमुनानगर के पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के नजदीक गांव कैल में शुक्रवार को विकास एवं पंचायत और सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। इसके उपरांत जिला सचिवालय के सभागार में जिला के सभी अधिकारियों की बैठक ली।

 

बैठक में डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2025 को यमुनानगर थर्मल पावर प्लांट में स्थापित होने वाली 800 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली नई इकाई का शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी, ऐसे में पार्किंग, हेलीपेड और वाहनों के लिए अलग रास्ते चिन्हित किए जाएं ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुव्यवस्थित हो और लोग सुगमता से रैली स्थल पर पहुंच पाएं।

 

उन्होंने कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग को स्टेज, पंडाल व पार्किंग के कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता को स्वच्छ पेयजल और शौचालयों का प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह है। नई यूनिट के लगने से जहां प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ेगा, वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की जनहितकारी नीतियों की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग लोकेशन में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

 

इस अवसर पर अम्बाला मंडल के आयुक्त श्री अंशज सिंह, हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अशोक मीणा, यमुनानगर के उपायुक्त श्री पार्थ गुप्ता, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players