Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida crime: नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने विशेष अभियान, 34 आरोपी गिरफ्तार

Noida NCR News in Hindi

Noida crime: नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने विशेष अभियान, 34 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा जोन में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए छह दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ बेचने वालों और तस्करों को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस ऐक्ट दोनों के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।

आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 18 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज किए गए और 18 आरोपियों से 140 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं, एनडीपीएस एक्ट के तहत 14 मुकदमे दर्ज किए गए और 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के पास से कुल 96.980 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।

डीसीपी ने बताया कि अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जानकारी एकत्रित कर अवैध रूप से बिकने वाले मादक पदार्थों के हॉट स्पॉट चिह्नित किए। इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर नियंत्रण रखना है और इसे आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें